फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five thousand prize crook arrested for absconding for four years

चार साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश दबोचा

Mon, 02 Aug 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Five thousand prize crook arrested for absconding for four years
चार साल से फरार चल रहे एक इनामी बदमाश को एसओजी और पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुंबई के पठानवाड़ी से गिरफ्तार किया गया। वहां वह नाम बदलकर रह रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।
विज्ञापन

रविवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि डीजीपी के आदेश पर इनामी बदमशों को गिरफ्तार करने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में एसओजी व पटेलनगर पुलिस ने पांच हजार के इनामी मुनाजिर नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। वर्ष 2015 में मुनाजिर पटेलनगर क्षेत्र से एक 12 साल की बच्ची को अपहरण कर ले गया था। उसके साथ उसने दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बच्ची को हरियाणा के पानीपत से बरामद किया और मुनाजिर को गिरफ्तार किया था, लेकिन 2017 में उसे जमानत मिल गई और वह यहां से चला गया। न्यायालय ने फिर से उसे जेल भेजने के आदेश दिए, लेकिन वह फरार हो गया। इस बीच बदमाशों को ढूंढने के अभियान के दौरान पुलिस को उसके मुंबई में होने का पता चला। वह पठानवाड़ी क्षेत्र में अपना नाम अंजार बताकर रह रहा था। इस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दो दिन की ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर पुलिस उसे देहरादून ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed