फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five pilgrims died due to heart attack, four in Kedarnath and one in Yamunotri Dham

Chardham Yatra 2022: केदारनाथ में चार और यमुनोत्री धाम में तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 25 May 2022 10:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 May 2022 10:52 PM IST
सार

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि यात्रियों की मौत का कारण ठंड के चलते सांस लेने में दिक्कत व हार्ट अटैक हो रहा है। केदारनाथ में  20 दिन में 38 यात्रियों की मौत हो चुकी है। जबकि यमुनोत्री में अब तक मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। 

विज्ञापन
Five pilgrims died due to heart attack, four in Kedarnath and one in Yamunotri Dham
केदारनाथ यात्रा 2022, चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में बुधवार को भी चार यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 20 दिन में 38 यात्रियों की मौत हो चुकी है। उधर, यमुनोत्री धाम में भी तीन तीर्थयात्री की मौत हो गई। बुधवार को बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचे ऋषि भदौरिया (65), निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश, शंभू दयाल यादव (66) निवासी बगीचा गुलाबगंज, कैंट गुना मध्य प्रदेश, कलाम नाथ भट्ट (60), निवासी उरवा खुरण, दीनामगण, उत्तर प्रदेश और चंगदेव जनार्दन शिंदे, निवासी धाराबाई पार्क कोलापुर सिटी, महाराष्ट्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि यात्रियों की मौत का कारण ठंड के चलते सांस लेने में दिक्कत व हार्ट अटैक सामने आ रहा है। उधर, यमुनोत्री धाम में बुधवार को तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इनमें राजन (57) निवासी धर्मपुरी तमिलनाडु, महाराष्ट्र निवासी दिलीप परांसपे (75) व महाराज गंज उत्तर प्रदेश निवासी पारसनाथ यादव (74) शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: 1700 तीर्थयात्री पहुंचे हेलीकॉप्टर से धाम, यात्रियों से की गई अपील-ऑफिशियल पोर्टल से ही करें बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री धाम में मौत का आंकड़ा 22 हो गया है। दो की मौत चोटिल होने के बाद हुई थी। वहीं गंगोत्री में पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने एक तीर्थयात्री को बहने से बचा लिया। हैदराबाद निवासी अशोक बाबू (63) नहाते समय भागीरथी के तेज बहाव की चपेट में आ गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed