फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five people injured after utilities overturned on the road

सड़क पर यूटिलिटी पलटने से पांच घायल

Sun, 29 Dec 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Five people injured after utilities overturned on the road
पजिटिलानी के पास पाला जमा होने के कारण सड़क पर पलटी यूटिलिटी। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीतलहर के बीच पहाड़ी अंचलों में सड़क पर जमा पाला खतरनाक साबित होने लगा है। पाले के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को पजिटिलानी के पास सड़क पर पाला जमा होने से एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वाहन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पहले सीएचसी साहिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को यूटिलिटी सुनोड़ा से विकासनगर के लिए जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे पजिटिलानी के पास पाला जमा होने के कारण यूटिलिटी अंनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। जिससे वाहन में सवार चालक विकास धीमान (32) पुत्र जवाहर सिंह निवासी सुनोड़ा, संतो देवी (30) पत्नी धीरजमणि निवासी मताड़, रोबिन (12) पुत्र श्यामलाल निवासी कलेथा, चमन (4) पुत्र मोहलू निवासी लेबरा, बबीता (31) पत्नी गुड्डू निवासी हिडका घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन और राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी साहिया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रफर कर दिय गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed