फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five months passed, bridge construction incomplete

पांच माह बीते, पुल का निर्माण अधूरा

Fri, 04 Oct 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Five months passed, bridge construction incomplete
साहिया में अधर में लटका पुलिया निर्माण कार्य। - फोटो : VIKAS NAGAR
लोनिवि की हीलाहवाली के कारण साहिया बाजार में पुल निर्माण का काम बेहद सुस्त गति से चल रहा है। पुल निर्माण के लिए फाउंडेशन तैयार किए पांच माह से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है। बावजूद निर्माण कार्य पीलर निर्माण से आगे नहीं बढ़ सका है। कार्य पूरा नहीं होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने बाजार के दूसरे छोर पर पहुंचने के लिए दो से तीन किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण जनक सिंह चौहान, सुरेंद्र चौहान, ज्ञान सिंह राय, बलवीर राय, रणवीर सिंह, सरदार सिंह, नरेंद्र चौहान, दीवान सिंह, सुनील चौहान, सुंदर तोमर, जयपाल सिंह आदि का कहना है कि पुल निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व विभागीय अधिकारियों ने छह माह के भीतर पुल निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन पांच माह बीतने के बावजूद निर्माण कार्य आधा भी नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अभियंता डीपी सिंह का कहना है कि वर्तमान में सभी कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर व्यस्त हैं। जिस कारण निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। चुनाव निर्माण निपटते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed