फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five lakhs cheated from six people in the name of job in railways

रेलवे में नौकरी के नाम पर छह लोगों से पांच-पांच लाख ठगे

Sat, 14 May 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Five lakhs cheated from six people in the name of job in railways
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने खुद को रेलवे अधिकारी बताकर छह लोगों से पांच-पांच लाख रुपये ठग लिए। बाकायदा पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए गए। नियुक्ति पत्र लेकर जब पीड़ित संबंधित स्थान पर पहुंचे तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, त्रिलोकी दास, सुरेश कुमार, टेकचंद, सुरेश जायसवाल निवासी भूड़पुर शिमला बाईपास, सैन सिंह व गिरधारी लाल भट्ट निवासी सेलाकुई ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने बच्चों को रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए सुरेंद्र कुमार निवासी काशीराम नगर, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी रेलवे कॉलोनी ऋषिकेश से संपर्क किया। उसने उनकी मुलाकात रविंद्र निवासी गढ़वाल कॉलोनी, हरिद्वार, संदीप कुमार और संजय सिंह निवासी ऋषिकेश से मिलवाया। सभी ने खुद को रेलवे अधिकारी बताया।
विज्ञापन

कहा कि वे उनके बच्चों की रेलवे में नौकरी लगवा सकते हैं। एक दिन सबकी मीटिंग संजय सिंह के सरकारी क्वार्टर पर हुई। यहां छह युवकों की नौकरी के लिए 5-5 लाख रुपये दिए गए। आरोप है कि रकम देने के बाद उन्हें कोलकाता रेलवे का नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया गया। जब युवक नियुक्ति पत्र लेकर वहां पहुंचे तो उन्हें ठगी का पता चला। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed