फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five hundred teacher awaited and salary will be 35 thousand per month

जल्द होगी 500 नए शिक्षकों की भर्ती, सैलरी होगी 35 हजार

Wed, 10 May 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 May 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
five hundred teacher awaited and salary will be 35 thousand per month
teacher

प्रदेश की गिरती उच्च शिक्षा को संभालने के लिए 500 नये अस्थायी शिक्षक भर्ती होंगे। यह शिक्षक बाद में सीधे स्थायी कर दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा मंत्री ने दून विवि में आयोजित छात्रसंघ पदाधिकारी सम्मेलन में बताया कि प्रदेश के कॉलेजों में प्रिंसिपल दस दिन के भीतर ज्वाइनिंग देंगे।

विज्ञापन


सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्रों ने पहाड़ के कॉलेजों में शिक्षक व प्रिंसिपल न होने का मुद्दा उठाया। छात्रों ने बताया कि कई कॉलेजों में तो केवल एक ही शिक्षक के भरोसे ग्रेजुएशन और पीजी दोनों चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रिंसिपल के खाली पड़े पदों को भरने के लिए डीपीसी हो चुकी है।
विज्ञापन


दस दिन के भीतर कॉलेजों में प्रिंसिपल ज्वाइनिंग दे देंगे। साथ ही, शिक्षकों के करीब 750 खाली पदों को भरने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा गया है, लेकिन उस पर तेज काम होने की उम्मीदें कम हैं। लिहाजा, शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए उच्च शिक्षा आयोग के गठन पर काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ण यूजीसी योग्यता वाले शिक्षक होंगे भर्ती

five hundred teacher awaited and salary will be 35 thousand per month
dhan singh rawat - फोटो : amarujala

चूंकि जुलाई में सत्र शुरू हो जाएगा, लिहाजा सभी कॉलेजों में फिलहाल पूर्ण यूजीसी योग्यता वाले 500 शिक्षक भर्ती किए जाएंगे। बाद में इन्हें स्थायी कर दिया जाएगा। अभी तक अस्थायी शिक्षकों को अधिकतम 25 हजार रुपये वेतन मिलता था, जिसे बढ़ाकर सीधे 35 हजार रुपये कर दिया गया है।

कॉलेजों में हर साल 22 मदों में जमा होने वाले शुल्क की जांच शुरू करा दी गई है। शुरुआत में गढ़वाल के दस कॉलेजों की जांच हो रही है। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि डीएवी जैसे महाविद्यालय में हर साल लाखों रुपये रखरखाव के लिए आते हैं, लेकिन धरातल पर इनका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। कई कॉलेजों में फिजूल के शुल्क लिए जा रहे हैं। इनकी जांच की जाएगी। जो शुल्क खातों में सड़ रहा है, उसका इस्तेमाल किया जाएगा। अवैध शुल्क लेने वाले कॉलेजों पर शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed