{"_id":"687fdf62da89bd4d7d0399a5","slug":"five-divyang-players-selected-for-national-training-center-dehradun-news-c-5-1-drn1031-745190-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए पांच दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए पांच दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में सीखेंगे बारीकियां
दिव्यांग खिलाड़ियों को समर्पित देश के इकलौते अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में उत्तराखंड के पांच दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन हुआ है। केंद्र में खिलाड़ी फुटबाल की बारीकियां सीखेंगे।
चयनित सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के छात्र हैं। चयनित खिलाड़ियों में शीतल कुमारी, अनुष्का दुबे, साहिल, शिवम सिंह नेगी और हिमांशु पाल शामिल हैं। इनमें शिवम, साहिल और शीतल कुमारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जबकि हिमांशु पाल और अनुष्का दुबे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के लिए खेलते हैं। संस्थान के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया, प्रशिक्षण केंद्र में ट्रैक एंड फील्ड, पैरा बैडमिंटन, पैरा टेबल टेनिस, पैरा स्विमिंग और ब्लाइंड फुटबॉल की बारीकियां सिखाई जाती हैं। ब्लाइंड फुटबाल के लिए देश भर से कुल छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें सबसे अधिक पांच खिलाड़ी उत्तराखंड कें हैं और एक खिलाड़ी केरल का है। यह चयन रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत किया गया है। यह संस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन आता है। बताया, प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए बीती 30 जून को आयोजित ट्रायल में देश भर के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण केंद्र के लिए पहली बार ट्रायल का आयोजन किया गया।