{"_id":"6619afe0ceab17d7f50a7f24","slug":"five-couples-got-married-in-vikasnagar-vowed-to-live-and-die-together-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-390168-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में शादी के बंधन में बंधे पांच युगल, साथ जीने मरने की खाई कसमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में शादी के बंधन में बंधे पांच युगल, साथ जीने मरने की खाई कसमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने शुक्रवार को त्रिशला देवी जैन धर्मशाला में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। इसमें पांच युगल विवाह के बंधन में बंधकर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। वैदिक रीति से विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। सभी जोड़ों को गृहस्थी चलाने के लिए 50 से अधिक उपहार समिति की ओर से दिए गए।
बैंड-बाजों के साथ बारात निकाली गई। मुख्य बाजार से शुरू हुई बारात अस्पताल रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। बैंड बाजों की धुन पर बाराती जमकर झूमे। वर-वधू ने एक दूसरे के गले में वर माला डाली। विवाह संस्कार के लिए पांच अलग-अलग वेदियां सजाई गईं। सभी जोड़ों पर लोगों ने फूलों की वर्षा की। आयोजक समिति के कौशल गुप्ता ने बताया की समिति परमार्थ कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
मुख्य अतिथि के रूप विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, पूर्व राज्यमंत्री रघुनाथ सिंह नेगी शामिल हुए। कार्यक्रम में अंकित कंसल, दिव्यांश गर्ग, एकांत गुप्ता, एकांत जैन, अमन शर्मा, अभिषेक गर्ग, हेमंत गुप्ता, रजत जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
संजना ने जताया समिति का आभार
विवाह में एक जोड़ा विकासनगर निवासी 25 वर्षीय संजना और राहुल खास रहा। संजना के माता-पिता नहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान संजना की आंखे कई बार नम हुई। उसका कहना था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बिना मां-बाप की बेटी का विवाह इतने भव्य तरीके से होगा। उन्होंने इसके लिए समिति का आभार जताया।