फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First yoga policy Uttarakhand will soon be approved by Cabinet CM Dhami also gave instructions

Uttarakhand: प्रदेश की पहली योग नीति पर जल्द लगेगी कैबिनेट की मुहर,आयुष विभाग को 50 से अधिक लोगों ने दिए सुझाव

Mon, 08 Jan 2024 03:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Jan 2024 03:51 PM IST
सार

आयुष विभाग ने पहली बार योग नीति का प्रस्ताव तैयार किया है। जिस पर सीएम धामी ने भी योग नीति का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
First yoga policy Uttarakhand will soon be approved by Cabinet CM Dhami also gave instructions
बैठक लेते सीएम धामी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश की पहली योग नीति को जल्द ही कैनिबेट की मंजूरी मिल सकती है। नीति के ड्राफ्ट पर आयुष विभाग को 50 से अधिक लोगों के सुझाव मिले हैं। योग को बढ़ावा देने के लिए अच्छे सुझाव को नीति में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

शीघ्र ही सुझावों को लेकर शासन स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड को विश्व का सर्वश्रेष्ठ योग डेस्टिनेशन बनाने के लिए नीति का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए थे। आयुष विभाग ने पहली बार योग नीति का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नीति के तहत योग व नेचुरोपैथी, आध्यात्मिक में बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार अधिकतम 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Jyotish Mahakumbh:  करियर और रिलेशनशिप को लेकर चिंतित दिखे युवा...माता-पिता का बेटियों को लेकर बस एक यही सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इस नीति के तहत आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर और स्कूलों में योग को बढ़ावा दिया जाएगा। नीति पर आयुष विभाग ने आम लोगों और हितधारकों से 30 दिसंबर तक सुझाव मांगे थे। इसमें लगभग 50 सुझाव मिले हैं। प्रदेश में योग को बढ़ावा देने के लिए अच्छे सुझावों को भी नीति में शामिल किया जाएगा।

इसके लिए शासन स्तर पर सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक कर नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके लिए नीति को मंजूरी के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed