{"_id":"6664dfc9f5457934de055de4","slug":"first-raped-on-the-pretext-of-marriage-then-gave-poison-dehradun-news-c-5-1-drn1030-430826-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पहले शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर दिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पहले शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर दिया जहर
विज्ञापन
I
IIशाहजहांपुर की पीड़िता की जीवनसाथी डॉट काम पर हुई थी प्रेमनगर के युवक से मुलाकात
I
I
I
Iयूपी की एक युवती के साथ दून में शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने इस दौरान किसी अन्य युवती से भी सगाई कर ली। इसका पता चलने पर पीड़िता दून पहुंची तो आरोपियों ने उसे जहर देकर घर से बाहर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iथानाध्यक्ष प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में यूपी के शाहजहांपुर निवासी पीड़िता ने शिकायत की। बताया कि जीवनसाथी डॉट काम पर दो साल पहले प्रेमनगर के झाझरा निवासी यजुवेंद्र से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर दो साल से लगातार दुष्कर्म करता रहा। उसने कई बार पीड़िता को यूपी से दून बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी की बात पर आरोपी लगातार बहाने बनाकर टालता रहा।
I
I
I
Iआरोप है कि कुछ समय बाद उसने किसी युवती से सगाई कर ली और पीड़िता के साथ कोई भी रिश्ता रखने से इंकार कर दिया। इसका पता चलने पर पीड़िता 28 मई को आरोपी के घर पहुंची। इस दौरान आरोपी और उसकी मां मंजू ने मारपीट कर उसे जहर दे दिया। होश में आने पर उसने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी यजुवेंद्र और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I