फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First phase of polling will be held on July 24, 44 polling parties from remote areas left

Dehradun News: 24 जुलाई को होगा पहले चरण का मतदान, दूरस्थ क्षेत्रों की 44 पोलिंग पार्टियां रवाना

Wed, 23 Jul 2025 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
First phase of polling will be held on July 24, 44 polling parties from remote areas left
I470 पोलिंग पार्टियां 23 जुलाई को रवाना की जाएंगी
विज्ञापन

I

I
I
Iत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 24 जुलाई को विकासखंड चकराता, कालसी और विकासनगर के 514 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। मतदान संपन्न कराने के लिए चकराता ब्लाक में दूरस्थ क्षेत्रों की 44 पोलिंग पार्टियों को दो दिन पूर्व मंगलवार को रवाना किया गया। ये सभी पोलिंग पार्टियां आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर से रवाना हुईं, जबकि तीनों विकासखंडों की शेष 470 पोलिंग पार्टियां 23 जुलाई को रवाना होंगी। पंचायत चुनाव के लिए चकराता में कुल 137, कालसी में 130 तथा विकास नगर में 247 मतदेय स्थल पर पहले चरण में 24 जुलाई को मतदान होगा।

I
Iचकराता ब्लाक की दूरस्थ क्षेत्रों की 44 पोलिंग पार्टियां, जो दो दिन पूर्व रवाना हुई, उनमें मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय भूट, छजाड-हटाड, ऐठान, पटियूड, फनार, सारनी, किस्तुड, केराड, सुनीर, कोटि बावर, पुरटाड, बृनाड, चौसाल, बगूर, डिरनाड, रायगी, छुमरा, ट्यूटाड, झिटाड, बानपुर, भाटगड़ी, कूल्हा, मेघाटू, मुन्धौल, प्यूनल, रडू, घर सैंज, काण्डोईभरम, गोरछा, पिंगवा, ठारठा, बागनी, बुल्हाड, डिडाखेडा, उदावा, बुरायला, जगनाथ, आसोई, बायला, मशक, पेनुवा, मेघाड और राइका भटाड शामिल है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed