फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: First phase counseling completed in UTU, up to five will get admission

Dehradun News: यूटीयू में पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी, एडमिशन के लिए इस तारीख तक का मौका

Sun, 02 Jul 2023 03:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 02 Jul 2023 03:35 PM IST
सार

इस सत्र में छात्र बीटेक, बीफार्मा, बीएचएमसीटी, एमटेक, एमफार्मा, एमबीए, एलएलएम, डीफार्मा, साइबर सिक्योरिटी, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए, बीएएलएलबी, बीबीए एलएलबी, एलएलबी में दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: First phase counseling completed in UTU, up to five will get admission
utu

विस्तार

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) में पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी हो गई। विवि कैंपस, सहायता प्राप्त, निजी इंजीनियरिंग कॉलेज और कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी पंतनगर में नए सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों को एक से पांच जुलाई तक उपस्थित होना होगा। दूसरे चरण की काउंसिलिंग सात जुलाई से शुरू होगी।

विज्ञापन


इस सत्र में छात्र बीटेक, बीफार्मा, बीएचएमसीटी, एमटेक, एमफार्मा, एमबीए, एलएलएम, डीफार्मा, साइबर सिक्योरिटी, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए, बीएएलएलबी, बीबीए एलएलबी, एलएलबी में दाखिला ले सकते हैं। यूटीयू के कुलसचिव डॉ. सत्येंद्र सिंह के मुताबिक, दूसरे चरण की काउंसिलिंग में सात से नौ जुलाई तक बैंक में फीस जमा करने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। च्वाइस भरने के बाद 15 जुलाई को सीटों का आवंटन होगा।
विज्ञापन


17 जुलाई को आवंटित सीट लॉक कर दी जाएगी। 18 से 20 जुलाई तक छात्रों को संस्थानों में उपस्थित होना होगा। तीसरे चरण में 22 से 24 जुलाई तक फीस जमा और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। च्वाइस भरने के बाद 29 जुलाई को सीटें आवंटित होंगी। 31 जुलाई को सीट लॉक कर दी जाएगी। एक से तीन अगस्त तक छात्रों को संस्थानों में उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक, बीफार्मा के लिए तीन जुलाई तक जमा होगी फीस
बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री), बीफार्मा प्रथम, द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में तीसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। तीन से पांच जुलाई तक बैंक में फीस जमा होगी और च्वाइस भरनी होगी। 10 जुलाई को च्वाइस के आधार पर सीट आवंटित होगी। 12 को आवंटित सीट लॉक कर दी जाएगी। 13 से 15 जुलाई तक छात्रों को संस्थान में उपस्थित होना होगा। प्रवेश से संबंधित सभी जानकारियां www.uktech.ac.in पर उपलब्ध है।

पीएचडी में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 जुलाई
पीएचडी में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विषयों और सीटों को लेकर पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी www.uktech.ac.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed