फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First musical film will be made in Uttarakhand 90-minute film Chakravyuh will feature folk music

Uttarakhand News: प्रदेश में बनेगी पहली म्यूजिकल फिल्म, 90 मिनट की 'चक्रव्यूह' में रहेगी लोकगीतों की धुन

Mon, 05 Jan 2026 02:31 PM IST
रेनू सकलानी विनोद नौटियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
विनोद नौटियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Jan 2026 02:31 PM IST
सार

फिल्म चक्रव्यूह की परिकल्पना शैलेश नौटियाल ने की है और वह फिल्म में एसोसिएट डायरेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।

विज्ञापन
First musical film will be made in Uttarakhand  90-minute film Chakravyuh will feature folk music
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के साथ टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड सिनेमा के इतिहास में पहली बार म्यूजिकल कल्चरल फिल्म का निर्माण हो रहा है। नए साल की शुरुआत पर निर्मित हो रही फिल्म चक्रव्यूह का शुभारंभ देहरादून में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। इस फिल्म का निर्देशन शुभम सेमवाल कर रहे हैं। फिल्म की कहानी केदारघाटी के विद्वान् आचार्य डॉ. कृष्णानन्द नौटियाल की लिखित चक्रव्यूह पर आधारित है।

विज्ञापन

फिल्म में केदारघाटी में गूंजने वाले लोक संगीत जैसे, पंडवली, जागर, नग्वली, रांसा, द्योपुरी, एड़्वली, मन्दाक्रान्ता, भार्ता, वीरनग्वली, बगड्वली आदि पर आधारित होगा। 90 मिनट तक लोकसंगीत से गूंजने वाले इस चक्रव्यूह में आचार्य डाॅ कृष्णानन्द नौटियाल द्वारा लोकगीतों को संकलित किया गया है। जिसमें संगीत निर्देशन अखिल मौर्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं गढ़वाली चक्रव्यूह के अतिरिक्त डाॅ नौटियाल ने महाभारत पर आधारित कमलव्यूह, मकरव्यूह, अर्जुनै नागलोक जतरा- (गैण्डा-कौथिग) आदि महानाट्यों की रचना, निर्देशन और मंचन भी किया है। इस फिल्म की परिकल्पना शैलेश नौटियाल ने की है और वह फिल्म में एसोसिएट डायरेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म के निर्माता अनिरुद्ध सिंह बघेल हैं, जो उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सिनेमा के माध्यम से नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: महंगे होटलों में शादी पर रोक, महिलाएं ज्यादा गहने नहीं पहनेंगी, उल्लंघन पर लगेगा एक लाख जुर्माना

केदारनाथ क्षेत्र की विधायक आशा नौटियाल ने फिल्म का क्लैप किया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक फिल्में उत्तराखंड की परंपराओं और लोकसंस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेंगे। इस अवसर पर केदारघाटी मंडाण के संरक्षक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि यह फिल्म उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, संगीत और परंपराओं को भव्य सिनेमाई रूप में प्रस्तुत करेगी और दर्शकों के दिलों से जुड़ने का कार्य करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed