फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man committed suicide Made video then jumped into the canal Dehradun news

Dehradun: पहले बनाया वीडियो फिर नहर में लगा दी छलांग, मौते के लिए कई लोगों को ठहराया जिम्मेदार

Mon, 04 Sep 2023 10:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2023 10:22 AM IST
सार

अजीत कुमार (24) बीती शनिवार को सब्जी लेने बाजार के लिए निकला था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच आत्महत्या से पूर्व बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिस पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
Young man committed suicide Made video then jumped into the canal Dehradun news
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गुडरिच गांव निवासी युवक ने नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने युवक के शव को ढकरानी पॉवर हाउस के इंटैक से बरामद कर लिया। आत्महत्या करने से पूर्व मृतक ने एक वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। जिसमें उसने आत्महत्या के लिए कई रिश्तेदारों और एक पुलिसकर्मी को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर सात लोगों परमुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजीत कुमार (24) पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम गुडरिच बीती शनिवार को सब्जी लेने बाजार के लिए निकला था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच आत्महत्या से पूर्व बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिस पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


उसकी खोजबीन शुरू की गई। रात करीब 11 बजे चप्पल और मोबाइल पुल नंबर दो भीमावाला के समीप बरामद हुआ। रात को ही एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन रात होने पर कुछ पता नहीं चल सका। सुबह होने पर फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। युवक का शव पॉवर हाऊस के इंटैक से बरामद हो गया। चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज
युवक के नहर में कूद कर आत्महत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक अजीत कुमार की पत्नी की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि वीडियो में मृतक ने जिन जिन लोगों पर आरोप लगाए थे, उनके खिलाफ पत्नी कोमल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें सुसराल पक्ष सोहन, लीला देवी, आकाश , सेवाराम , सुलोचना, रघुवीर, आशा व के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
मृतक ने वीडियो में कोतवाली में तैनात सिपाही विकास त्यागी को भी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सिपाही को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन देहरादून अटैच किया गया। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें...Corbett Tiger Reserve: बाघिन को अब पूरा जीवन पेट में धंसे तार के साथ जीना होगा, सर्जरी से जान को खतरा

मृतक शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पूर्व भी शराब पीकर झगड़ा करने पर परिजनों ने 112 नंबर पर उसकी शिकायत की थी। जिस पर पुलिस कर्मियों ने घर पहुंच कर उसे समझाया था। वीडियो में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। - संजय कुमार, कोतवाली प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed