फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First hit the car, then threatened with a fake pistol

Dehradun News: पहले कार में टक्कर मारी, फिर नकली पिस्टल दिखाकर दी धमकी

Fri, 07 Jun 2024 04:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
First hit the car, then threatened with a fake pistol
स्कूटी सवार ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी ने कार चालक को नकली पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद कैंट पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




कैंट इंस्पेक्टर गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मामले में किशनपुर पुलिस कॉलोनी निवासी रमेश गुरुंग ने शिकायत की है। बताया कि वह अपने घर विकासनगर से परिवार के साथ कार से देहरादून आ रहा था। बल्लूपुर चौक के पास स्कूटी सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद उन्हें नुकसान भरने के लिए कहा तो आरोपी मारपीट करने लगे। इस दौरान उसने नकली पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। तभी मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हुई और आरोपी को पकड़ लिया। वहां से आरोपी रवि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed