{"_id":"5b6aa8174f1c1bb8538b77ce","slug":"firing-stone-throwing-on-dehradun-sog-team-at-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश शब्बीर को उठाने गई देहरादून एसओजी टीम पर फायरिंग और पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश शब्बीर को उठाने गई देहरादून एसओजी टीम पर फायरिंग और पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Aug 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
stone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल स्टोर में चोरी के आरोपी को पकड़ने हरियाणा के नूह जिले के एक गांव पहुंची दून एसओजी की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
भीड़ की आड़ में कुछ बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां भी चलाई। इस दौरान स्थानीय पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक युवक की मौत हो गई। इस हमले में देहरादून एसओजी के इंचार्ज पीडी भट्ट समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। जैसे-तैसे स्थानीय पुलिस की मदद से एसओजी टीम वहां से निकलने में कामयाब हुई। गनीमत रही कि कोई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
पिछले दिनों कैंट थाना क्षेत्र के एक मोबाइल स्टोर में चोरी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक कार दिखाई दी, जिसमें चोर सामान लादकर फरार हुए थे। इसी कार को तलाश करते हुए एसओजी इंचार्ज पीडी भट्ट के नेतृत्व में टीम हरियाणा के नूह जिले में पुन्हाना थाना के पटकापुर गांव पहुंची थी। एसओजी के सदस्यों ने फोन पर बताया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद से गांव के पास बाजरे के खेत से शब्बीर नाम के बदमाश को पकड़ लिया था। गांववालों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इसका फायदा उठाकर शब्बीर वहां से निकलने में कामयाब हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोबारा प्रयास किया तो ग्रामीणों के साथ आए कुछ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। इसी बीच एक युवक की गोली लगने से मौत भी हो गई। पथराव में एसओजी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी को गंभीर चोटें आई हैं।