{"_id":"5c384febbdec2273783013c5","slug":"firing-on-villagers-on-stone-crusher-during-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: अवैध खनन को लेकर स्टोन क्रशर पर चली गोलियां, थाने में ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: अवैध खनन को लेकर स्टोन क्रशर पर चली गोलियां, थाने में ग्रामीणों का हंगामा
Sat, 12 Jan 2019 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुड़की में गुरुवार देर रात खनन को लेकर स्टोन क्रशर पर गोलियां चल गई। इसके बाद से ही ग्रामीणों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बुग्गावाला थाना क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार रात को शहीदवाला ग्रांट स्थित क्रशर संचालकों की ग्रामीणों के साथ अवैध खनन को लेकर झड़प हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रैशर मालिकों के इशारे पर ग्रामीणों के ऊपर एक स्टोन क्रशर से गोलियां चलाई गई।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने पीड़ित ग्रामीण सहित 5 लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके चलते विरोध में आज सुबह ही बुग्गावाला थाने पर ग्रामीणों की भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन