फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing on three Brothers in ramnagra one died two admitted in Hospital 

रामनगर: तीन सगे भाइयों पर युवकों ने की फायरिंग, एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Sun, 07 Jul 2019 06:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jul 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Firing on three Brothers in ramnagra one died two admitted in Hospital 
हत्या के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रामनगर में महज 25 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में कार सवार 10 से अधिक युवकों ने मालधनचौड़ में टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके दो भाइयों को भी गोली मारकर घायल कर दिया। रामनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीओ, कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


शनिवार शाम को हत्या के बाद रविवार को पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद टैक्सी चालक के शव पहुंचने पर बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं सीओ ने मौके पर डेरा डाला हुआ है। दूसरी ओर हत्यारों की तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मालधनचौड़ नंबर आठ गोपालनगर निवासी संतपाल (29) पुत्र राम सिंह काशीपुर में टैक्सी चलाता था। शनिवार शाम छह बजे वह बाइक पर सवार होकर देवीपुरा से घर जा रहा था। मालधनचौड़ में रामनगर रोड पर दो कारों से आए 10 से अधिक युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर रामनगर में राजमिस्त्री का काम करने वाला उसका भाई बलवंत (25) मौके पर पहुंचा और भाई को बचाने का प्रयास करने लगा, तभी कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। दो गोली संतपाल के सीने में लगी और एक गोली बलवंत की जांघ में लगी।

आरोपियों के भागते समय तीसरा भाई जोगेंद्र भी मौके पर पहुंचा तो जाते-जाते युवकों ने उस पर भी फायर झोंक दिया। जेब में मोबाइल होने की वजह से गोली छूते हुए निकल गई उसकी जांघ में छर्रे  कार सवार घटना के बाद भाग गए। पुलिस ने भी कार सवारों का पीछा किया, लेकिन कार सवार नहीं मिले। गंभीर रूप से घायल संतपाल को पुलिस ने काशीपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

बलवंत को उसका साथी दिनेश बाइक से रामनगर अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। तीसरे भाई जोगेंद्र ने भी मेडिकल कराया है। सूचना पर सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल रवि कुमार सैनी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और मालधन चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार से मामले की जानकारी ली। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि  लेनदेन का विवाद था। इसी विवाद में युवक की हत्या की गई है। सीओ ने मौके पर ही पुलिस की दो टीमें बनाकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed