फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing on police by Miscreants in nanakmatta

नानकमत्ता में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, एसओ-सिपाही घायल 

Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Firing on police by Miscreants in nanakmatta
घायल एसओ और सिपाही - फोटो : अमर उजाला

मुकदमे में वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बृहस्पतिवार को बदमाश और उसके साथी ने हमला कर दिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर तीन फायर किए, जो मिस हो गए। अगर गोली चल जाती तो एसओ की जान जा सकती थी।

विज्ञापन


उधर आपस में हुई मारपीट में एसओ और सिपाही के अलावा बदमाश भी घायल हो गया। इस बीच मौका देखकर बदमाश का साथी फरार हो गया, जबकि दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।  
विज्ञापन


एसपी पींचा ने बताया कि गदरपुर के कलकत्ती फार्म निवासी गुरबाज सिंह उर्फ माड़ू ने मंगलवार को देवकली ठेरा गांव में एक महिला के घर घुसकर उससे मारपीट और फिब्तियां कसी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला गुरमीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह ने गुजबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मध्य रात करीब 12:15 बजे उक्त महिला ने थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को फोन पर बताया कि आरोपी गुरबाज अपने साथी के साथ अवैध हथियार लेकर गांव में घूम रहा है।

थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एसआई ललित चौधरी, कांस्टेबल मनोज बोरा, दीवान प्रसाद, रोहित कुमार गांव पहुंचे और गांव के चौकीदार मंगत सिंह को भी साथ ले गए। जैसे ही टीम ने घेराबंदी की तो एक बदमाश फायरिंग करते हुए गन्ने के खेत की ओर गया, जबकि गुरबाज सिंह एसओ से भिड़ गया।

उसने दो राउंड फायरिंग करने के बाद एसओ को निशाना बनाकर तीन फायर किए। गनीमत यह रही कि तीनो मिस हो गए। इस बीच एसओ ने बंदूक की नाल पकड़कर जमीन की ओर की तो गोली चली और पास खड़े सिपाही दीवान प्रसाद की रायफल की मैगजीन में जाकर लगी।

इसी बीच गुरबाज बंदूक की बट से एसओ और सिपाही को घायल कर दिया। इस दौरान पुलिस से हाथापाई करने में गुरबाज के सिर और पैर में भी चोटें आई हैं। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। सूचना मिलने पर एसपी देवेंद्र पींचा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और एसओ को बदमाशों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। 

पूछताछ में गुरबाज ने फरार साथी का नाम सलारपुर थाना मिलकखानम रामपुर यूपी निवासी राहुल उर्फ सुनील उर्फ विक्की बताया। एसओ ने गुरबाज और उसके साथी राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 353, 186, 332 और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी से 12 बोर की अवैध पौनिया बंदूक, तीन खोखे और एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed