फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing on jeweller in rishikesh

ऋषिकेश: दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी पर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, एम्स में भर्ती

Mon, 20 May 2019 09:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 May 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Firing on jeweller in rishikesh
फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ज्वेलर्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इस घटना में सर्राफा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यापारी को निजी वाहन के जरिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


बता दें 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह चौहान पुत्र सुंदर सिंह चौहान की 93 निर्मल बाग ए वीर भद्र मार्ग पशुलोक स्थित साक्षी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। रविवार देर रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कि तभी नकाबपोश बदमाश आया और उनके हाथ से बैग छीनने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


छीना झपटी में सर्राफा व्यापारी की पीठ में गोली मार दी और बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। आवाज सुनकर पड़ोसी महिला तनु और पूजा अपनी छत पर आ गए। उन्होंने देखा कि राधा व्यापारी वीरेंद्र सिंह चौहान जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भीड़ जमा हो गई और निजी वाहन के जरिए सर्राफा व्यापारी को एम्स ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में व्यापारी का उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक व्यापारी की हालत स्थिर बताई गई है। वहीं मौके पर एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती भी व्यापारी का हाल जानने पहुंची। 

पत्नी शाम को ही डिस्चार्ज होकर घर पहुंची

सर्राफा व्यापारी वीरेंद्र सिंह चौहान की पत्नी प्रभा देवी रविवार शाम को ही ऋषिकेश के एक निजी अस्पताल से हर्निया, अपेंडिस के ऑपरेशन के बाद घर लौटी थी। व्यापारी के तीन बच्चे हैं इनमें सबसे बड़ी बेटी उसके बाद दो बेटे हैं। 

जल्द खुलासा होगा: एसएसपी
सूचना पाकर एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती भी एम्स ऋषिकेश व्यापारी का हाल जानने पहुंची। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल व्यापारी की हालत स्थिर है उन्हें उच्चस्तरीय उपचार दिया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

चार वर्ष पूर्व भी हो चुकी है दुकान से चोरी
सर्राफा व्यापारी वीरेंद्र सिंह चौहान के चाचा दौलत सिंह चौहान ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व भी इसी दुकान पर अज्ञात लोगों ने लाखों रुपए का सोना चोरी कर लिया था। उन्होंने आशंका जताई कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed