फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing in exhaust fan dispute

एक पंखे के लिए दुकानदार बन गया जान का दुश्मन, पढ़ें चौंकाने वाला मामला

Sat, 21 Oct 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 21 Oct 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
firing in exhaust fan dispute
गोली लगने से मोहल्ले में हड़कंप

एक पखवाड़े पहले मरम्मत के लिए दिए गए रसोई का एग्जॉस्ट पंखा ठीक नहीं हुआ तो ग्राहक उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि तमतमाया दुकान स्वामी दो साथियों के साथ ग्राहक के घर जा धमका।

विज्ञापन


उसने पिस्तौल से फायर झोंका, जो ग्राहक के छोटे भाई की जांघ में जा लगा। गोली लगने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इधर, गोली मारने वाले आरोपी ने भी अस्पताल पहुंचकर मेडिकल कराया और हाथ में लगी चोट गोली लगने से होने का दावा किया। मेडिकल के बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों का फोन पर ही विवाद हो गया

firing in exhaust fan dispute
राजा को फोन पर जानकारी भी दी
जानकारी के अनुसार ईश्वर कालोनी निवासी छोटू सिंह ने पखवाड़ा पहले मलिक कालोनी स्थित राजा इलेक्ट्रॉनिक्स में रसोई के एग्जास्ट पंखे को मरम्मत के लिए दिया था। वह कई बार पंखा लेने पहुंचा लेकिन राजा उसे बार-बार टरकाता रहा।

इससे नाराज छोटू सिंह शुक्रवार को दुकानदार की गैरमौजूदगी में खराब पंखा दुकान से उठा ले गया। उसने राजा को फोन पर इसकी जानकारी भी दी। इसको लेकर दोनों का फोन पर ही विवाद हो गया। शाम छह बजे राजा दो अन्य लोगों के साथ बाइक से छोटू के घर पहुंच गया।

उसने छोटू के साथ गाली-गलौज की और धमकाने के लिए जेब से पिस्तौल निकाल ली। इस बीच छोटू सिंह का छोटा भाई मोनू सिंह (26) बीच-बचाव कराने लगा। इसी बीच छोटू पर तानी गई पिस्तौल मानू के पैर की तरफ हो गई।
 

मोनू के दाहिनी जांघ में जा लगी गोली

firing in exhaust fan dispute
गोली चलाने के बाद आरोपी भाग निकले - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि राजा ने ट्रिगर दबाया तो पिस्तौल से निकली गोली मोनू के दाहिनी जांघ में जा लगी। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में दहशत फैल गई। गोली चलाने के बाद आरोपी भाग निकले। 

सूचना पर आदर्श कालोनी चौकी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल मोनू को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने छोटू से मामले की जानकारी ली। 

इधर आरोपी राजा भी अस्पताल पहुंच गया और हाथ में गोली लगने की बात कहकर मेडिकल कराया। चौकी इंचार्ज गणेश भट्ट ने बताया कि आरोपी राजा ने भी मारपीट में चोटिल होने की बात कही है। वह जिला अस्पताल में मेडिकल बनवाने आया था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed