एटीएम के सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली बच्चे को लगी, पुलिस ने हिरासत में ले लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के जसपुर में एटीएम में कैश जमा कराने आए गार्ड की बंदूक से चली गोली दीवार से टकराकर एक बच्चे को लग गई। उसे परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को काशीपुर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को हिरासत में ले लिया है।
बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार स्थित एक एटीएम में कैश जमा करने के लिए बैंक से कैश वाहन आया था। कैश की सुरक्षा में बंदूकधारी गार्ड तैनात था। एटीएम में कैश भरने के बाद वह अपनी बंदूक चेक कर रहा था।
इसी बीच अचानक बंदूक से गोली चल गई। बताया जाता है कि गोली दीवार पर टकराई और उसके छर्रे सड़क पर जा रहे अदनान (10) पुत्र अफजाल निवासी मोहल्ला दिला सिंह की जांघ के पास लगे।
बालक को उसके परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार कर रहे डॉ. विद्या भूषण ने बताया के बालक खतरे से बाहर हैं, उसे सर्जन के पास काशीपुर रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को हिरासत में ले लिया है। वहीं, एसएसआई ललित जोशी ने बताया कि घटना की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।