{"_id":"63df65760c1f6063271eba81","slug":"firing-at-the-residence-of-chief-agriculture-officer-of-bageshwar-uttarakhand-news-in-hindi-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: मुख्य कृषि अधिकारी के घर पर फायरिंग, वारदात से दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: मुख्य कृषि अधिकारी के घर पर फायरिंग, वारदात से दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Sun, 05 Feb 2023 02:58 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:58 PM IST
सार
मुखय कृषि अधिकारी वर्मा ने बागेश्वर में करीब 7-8 महीने पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने बताया कि किसी ने उनके घर का मुख्य दरवाजा खटखटाया। वह भीतर के कमरे में थे, उनके उठने तक एक के बाद एक दो फायर कर दिए। संयोग से गोली उन्हें नहीं लगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर के मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा के आवास पर शनिवार की रात फायरिंग की गई। गोली खिड़की की जाली तोड़कर चौखट से टकरा गई। घटना में मुख्य कृषि अधिकारी बाल-बाल बचे। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
मुख्य कृषि अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार रात करीब 10 से साढ़े दस बजे के बीच किसी ने मुख्य दरवाजा खटखटाया। वह भीतर के कमरे में थे, उनके उठने तक एक के बाद एक दो फायर कर दिए। संयोग से गोली उन्हें नहीं लगी। कृषि अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों के साथ ही हेल्प लाइन नंबर 112 में दी।
विज्ञापन
घटना से मुख्य कृषि अधिकारी दहशत में हैं। वर्मा नगर के चौरासी में किराए के मकान में रहते हैं। कोतवाल केएस नेगी का कहना है कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे फोन पर घटना की जानकारी मिली। सूचना पर रात में ही घटनास्थल का मुआयना किया। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। गोली किस हथियार से चली इसकी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: फर्जी डॉक्टर डिग्री मामले में भारतीय चिकित्सा परिषद के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, किए फर्जी रजिस्ट्रेशन
मुखय कृषि अधिकारी वर्मा ने बागेश्वर में करीब 7-8 महीने पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। इतनी कम अवधि में उनकी किससे रंजिश हो गई। गोली क्यों चली, यह गहन पड़ताल का विषय है। बहरहाल बागेश्वर नगर में गोलीबारी की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।