फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fires broke out at 12 locations in the Dehradun in 24 hours. Intense heat Uttarakhand news

Dehradun: भीषण गर्मी, जिले में 24 घंटे में 12 जगह लगी आग, शहर से ही दमकल के पास पहुंचीं सात जगह से सूचनाएं

Tue, 26 May 2026 09:46 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 26 May 2026 09:46 PM IST
सार

जिले में 24 घंटे में 12 जगह आग लग गई। शहर से ही दमकल के पास सात जगह आग लगने की सूचनाएं पहुंची।

विज्ञापन
Fires broke out at 12 locations in the Dehradun in 24 hours. Intense heat Uttarakhand news
आग बुझाती दमकल की टीम - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज तपिश के कारण आग की घटनाओं में भी भारी इजाफा हुआ है। सोमवार शाम से मंगलवार शाम तक जिले में 12 जगह से आग लगने की सूचनाएं आईं। अकेले देहरादून शहर से सात स्थानों में आग लगने की सूचनाएं फायर कंट्रोल रूम में पहुंचीं।

विज्ञापन

इन दिनों फायर सीजन पीक पर है। कंट्रोल रूम में मंगलवार को दिनभर फोन घनघनाते रहे और दमकल वाहन इधर से उधर दौड़ते रहे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घास-फूस, कूड़े के ढेर, पेड़ों, वाहनों एवं भवनों में आग लगने की घटनाओं की सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन से अग्निशमन वाहन एवं प्रशिक्षित फायर यूनिट्स तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन


अग्निशमन कर्मियों ने सभी घटनाओं में प्रभावी नियंत्रण किया और जनहानि नहीं हुई। सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप और फायर सीज़न की चुनौतियों के बीच देहरादून फायर सर्विस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई और तत्परता के चलते पिछले 24 घंटों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आई आग की सभी 12 सूचनाओं पर सफलता पूर्वक काबू पा लिया गया है। इसमें सात सूचनाएं देहरादून फायर स्टेशन, तीन सूचनाएं सेलाकुई फायर स्टेशन और दो सूचनाएं विकासनगर फायर स्टेशन में प्राप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों और कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया
सीएफओ ने बताया कि गर्मी के मौसम में सूखी झाड़ियों, शॉर्ट सर्किट और जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ती हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर विभाग को अलग-अलग क्षेत्रों से आग लगने की 12 कॉल प्राप्त हुईं। सूचना मिलते ही फायर स्टेशनों से दमकल वाहनों और रिस्पॉन्स टीमों को तुरंत घटनास्थलों के लिए रवाना किया गया। फायर सीजन को देखते हुए देहरादून फायर सर्विस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें...Badrinath: धाम में कल से लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, पांच दिवसीय आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह

चार जगह खाली प्लॉट और एक जगह घर में लगी आग

देहरादून में सात स्थानों में चार जगह खाली प्लॉट में आग लगी। कांवली रोड पर शिव कॉलोनी में घर पर आग लगी। वहीं दो स्थानों पर झाडि़यों में आग लगने की सूचना आई। दमकल विभाग के मुताबिक धोरण रोड, न्यू ग्रीन लाइट स्कूल, इंद्रेश अस्पताल के पास और बल्लीवाला चौक के पास खाली प्लॉट में आग लगी। साई एन्क्लेव और टर्नर रोड पर झाडि़यों में आग लगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed