फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire spread in Pithoragarh Forest Area

उत्तराखंड: सुलगने लगे हैं पिथौरागढ़ के जंगल, बांज- बुरांस के पेड़ों को पहुंच रहा नुकसान

Tue, 31 Mar 2020 07:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Mar 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Fire spread in Pithoragarh Forest Area
- फोटो : डेमो फोटो

गर्मी बढ़ने के साथ ही पिथौरागढ़ के जंगल आग से धधकने शुरू हो गए हैं। बावजूद इसके वन विभाग मौन बैठा हुआ है। वन विभाग और ग्रामीणों की लापरवाही से हर साल करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन


सीमांत जनपद के कनालीछीना, ध्वज, बेड़ीनाग, धारचूला, मुनस्यारी के जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है। जंगलों में लगी आग के कारण बांज, बुरांस, उतीस, काफल के पेड़ों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।लोग अच्छी घास होने के लालच में जंगलों में आग लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी वन विभाग ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जंगलों में आग के लगने से प्रतिवर्ष करोड़ों की वन संपदा और पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंच रहा है। बावजूद इसके वन विभाग आग की बढ़ती घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच नहीं दे रहे हैं वन विभाग को सूचना

वन विभाग वनों की रक्षा के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। आग की घटनाओं की जानकारी और आग पर काबू पाने के लिए सरपंच रखे हुए हैं बावजूद इसके वो अपने कार्यों को ईमानदारी के साथ नहीं कर रहे हैं।

वन विभाग फायर सीजन में आग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। कई स्थानों पर ग्रामीण घास के लिए आग लगाते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश जोशी,वन क्षेत्राधिकारी, पिथौरागढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed