फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire season starts, unavoidable situations Field personnel will get leave in

Dehradun News: फायर सीजन शुरू, अपरिहार्य स्थितियों में फील्ड कर्मियों को मिलेगा अवकाश

Sun, 15 Feb 2026 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Fire season starts, unavoidable situations
Field personnel will get leave in
-जिलेवार नोडल अधिकारी भी तैनात होंगे
विज्ञापन

- फायर सीजन के पहले से ही 61 वनाग्नि की घटनाएं दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में फायर सीजन शुरू हो गया है। वन मुख्यालय के अनुसार अब फील्ड कर्मचारियों-अधिकारियों को अपरिहार्य स्थिति में ही अवकाश मिलेगा।
जंगल की आग की दृष्टि से 15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन होता है। यह समय वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा ने बताया कि फायर सीजन के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। अब वन विभाग के फील्ड स्टाफ और अफसरों को अपरिहार्य स्थिति में ही अवकाश मिलेगा। जल्द ही जिलावार उच्चाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा, जो जिलों में वनाग्नि प्रबंधन से जुड़े कार्यों की निगरानी करने के साथ सुझाव देंगे। मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक ने बताया कि सर्दियों में बारिश-बर्फबारी पर्याप्त नहीं हुई है। ऐसे में आने वाले समय में चुनौती बढ़ सकती है।


41 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान
प्रदेश में फायर सीजन शुरू होने से पहले ही जंगल धधक रहे हैं। पिछले साल नवंबर से अब तक राज्य में वनाग्नि की 61 घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें गढ़वाल मंडल और वन्यजीव क्षेत्र में क्रमश: 20 और 41 घटनाएं हुई हैं। विभाग के अनुसार कुमाऊं मंडल में कोई भी घटना नहीं हुई। अब तक राज्य में जंगल की आग से 41 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को क्षति पहुंच चुकी है। वहीं सर्दियों में पर्याप्त बारिश और बर्फबारी न होने से जंगल शुष्क है। ऐसे में आने वाले समय में बारिश- बर्फबारी न होने से चुनौती और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed