फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire on Eight bikes and three activa parked in temporary parking Haridwar

Haridwar: पार्किंग में खड़े 12 वाहन धू-धू कर जले, मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sun, 24 Jul 2022 03:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Jul 2022 03:51 PM IST
सार

मायापुर अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रताप राणा ने बताया कि आनंद वन समाधि के सामने रोडीबेलवाला के मैदान में खड़ी आठ बाइकों, तीन एक्टिव व एक मोपेड में रविवार दोपहर आग लगने की सूचना मिली।टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।

विज्ञापन
Fire on Eight bikes and three activa parked in temporary parking Haridwar
वाहनों में लगी आग बुझाती दमकल की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडीबेलवाला में बनाई गई अस्थाई पार्किंग में खड़ी आठ बाइक, तीन स्कूटी ( एक्टिवा)  और एक मोपेड में आग लग गई। इसके साथ ही ओमपुल के पास खड़ी चार बाइकों में भी आग लग जाने से जल गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने वाहनों में लग रही आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान वाहन चालक बिना रुके ही अपने वाहनों को दौड़ा रहे हैं। ऐसे में आग लगने की घटना वाहनों में हो रही है। मायापुर अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रताप राणा ने बताया कि आनंद वन समाधि के सामने रोडीबेलवाला के मैदान में खड़ी आठ बाइकों, तीन एक्टिव व एक मोपेड में रविवार दोपहर आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन


सीसीआर टॉवर के पास मौजूद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में आठ बाइक, तीन एक्टिवा, एक मोपेड 12 पूरी तरह से जल गए। वहीं एक बाइक की सीट जल गई। इसके साथ ही एक एक्टिवा व दो बाइकों की बॉडी पिघल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra: हरिद्वार में कांवड़ियों का हंगामा, लैपटॉप को लेकर पुलिस से विवाद होने पर की सड़क जाम, तस्वीरें

उधर ओमपुल घाट के पास भी खड़ी चार बाइकों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह राणा ने बताया कि वाहनों में आग लगने का कारण इंजन की हीट मानी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed