{"_id":"5cb359ccbdec2214046f0e9d","slug":"fire-in-moving-car-at-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में चलती कार में लगी आग, सवारियों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में चलती कार में लगी आग, सवारियों ने भागकर बचाई जान
Sun, 14 Apr 2019 09:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 14 Apr 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार तड़के करीब पांच बजे देहरादून-मसूरी हाईवे पर झील के समीप पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर देहरादून की ओर संदिग्ध परिस्थितियों में एक चलती कार में भीषण आग लग गई। कार टाटा मांजा में सवार चालक समेत अन्य दो सवारियों ने समय रहते कार से निकलकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। घटनास्थल पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवान भी एबुलेंस व पानी के टैंकर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कार में कोई मौजूद नहीं था। वहीं मामला संदिग्ध होने का अंदेशा देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई। देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत ईको बैरियर व घटना स्थल के पास पैट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे वाहन स्वामी राजेश खत्री पुत्र भजन सिंह खत्री निवासी कांडी, रुद्रप्रयाग के परिजन डा. सतीश चौधरी के अनुसार चालक स्निग्ध सकलानी पुत्र स्व. प्रदीप मोहन (25) सकलानी निवासी धर्मपुर देहरादून, अमित चौधरी पुत्र सतवीर चौधरी (26) निवासी शिमला बाईपास देहरादून, सिद्धार्थ नेगी पुत्र सतेंद्र नेगी (25) निवासी द्वारिका दिल्ली कार में सवार थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में किसी की मृत्यु हुई थी स्निग्ध किसी परिजन को लेने देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था। कार से धुआं उठता देख हम सब नीचे उतर गए थे और घबराकर वापस देहरादून आ गए थे।
विज्ञापन