{"_id":"596625324f1c1b9c028b4b6e","slug":"fire-in-mayor-office-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर के आफिस में लगी आग, लाखों का सामान स्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर के आफिस में लगी आग, लाखों का सामान स्वाह
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 12 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर मनोज गर्ग के नगर निगम स्थित कार्यालय में बुधवार को आग लगने से लाखों रुपये का सामान स्वाह हो गया है। मेयर कार्यालय से धुआं निकलता देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि मेयर उस समय कार्यालय में नहीं थे। मेयर के वैयक्तिक सहायक आशु ने बताया कि फायर सर्विस कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पाया, जिससे दूसरे कक्षों में आग नहीं फैल पाई।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच से पता चला कि बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। आग लगने से मेयर कार्यालय का एक एसी, दो पंखे, एक फ्रिज, मेयर की कुर्सी, टेबल, घड़ी तथा बिजली की फीटिंग तथा लाइटें आदि सामान जल गया है
विज्ञापन