फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire in Lisa factory, Loss of five crores, one vehicle burnt in Uttarakhand Bageshwar

लीसा फैक्टरी में लगी आग: पांच करोड़ का नुकसान, एक वाहन जला, दमकल की टीम ने तीन घंटे बाद पाया काबू 

Fri, 08 Apr 2022 03:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Apr 2022 03:23 PM IST
सार

शॉर्ट सर्किट से लीसा फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के दौरान कर्मचारी यहां कमरे में मौजूद थे। हालांकि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन तेजी से फैलती आग को देख कर्मचारियों के हाथ पांव भी फूल गए।

विज्ञापन
Fire in Lisa factory, Loss of five crores, one vehicle burnt in Uttarakhand Bageshwar
लीसा फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर गरुड़ के डंगोली में एक लीसा फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आग बुझाने पहुंची दमकल की टीम के भी पसीने छूट गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक बहुत नुकसान हो चुका था। 

विज्ञापन


रिद्धि सिद्धि लीसा फैक्टरी में  बृहस्पतिवार रात दो बजे आग लगने से पांच करोड़ का नुकसान हो गया। दमकल टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से एक वाहन भी जल गया। पूर्व सीएम तिरवेंद्र सिंह रावत ने तीन साल पहले इस फैक्ट्री का उद्घाटन किया था। 
विज्ञापन

फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के दौरान कर्मचारी यहां कमरे में थे। हालांकि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन तेजी से फैलती आग को देख कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...आस्था का उमड़ेगा सैलाब: चारधाम यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, दो साल बाद टूट सकता है तीर्थ यात्रियों का रिकॉर्ड, यह हैं वजह

उपजिलाधिकारी गरुड़ से मिली जानकारी के अनुसार तहसील गरुड़ डंगोली क्षेत्र अंतर्गत रिद्धि सिद्धि लीसा फैक्टरी में रात एक बजे से डेढ़ बजे के बीच शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। प्लांट मशीनरी व  मटेरियल का नुकसान हुआ है। अन्य किसी तरह की मानव हानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed