स्कूल में पढ़ रहे थे छात्र, तभी मिड डे मील बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, फिर...
स्कूल में छात्र पढ़ रहे थे। उसी समय वहां मिड डे मील बनाया जा रहा था। लेकिन अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई।
आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया, जिससे विद्यालय कोई नुकसान नहीं हुआ।
आग की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी लेकिन अग्निशमन विभाग की टीम घटना स्थल पर करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
शनिवार सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय देवलधार में भोजन माता रसोई में मध्याह्न भोजन बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग जलने लगी, जिसे देख भोजन माता ने शोर मचाया जिससे शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।
विद्यालय में हो रहे शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण विद्यालय में पहुंचे। ग्रामीणों ने जलते रसोई गैस सिलेंडर पर मिट्टी और पानी डालकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नहीं लगता पुलिस का 100 नंबर
प्रत्यक्षदर्शी सुशील डिमरी, दीनबंधु डिमरी और रमेश डिमरी ने बताया कि सिलेंडर के रेगुलेटर से आग की लपटें उठ रही थीं और पाइप जल गया था। आनन-फानन में सिलेंडर के ऊपर मिट्टी और पानी डाला गया, जिसके बाद आग काबू हुई।
इधर, अग्नि शमन अधिकारी मुन्ना लाल का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय में आग लगने की सूचना देरी से मिली। टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी।
नहीं लगता पुलिस का 100 नंबर
एक सप्ताह से पुलिस का आपातकालीन 100 नंबर खराब है, जबकि इन दिनों चार धाम यात्रा चल रही है। बरसात के चलते कई जगहों पर हादसे हो रहे हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।