{"_id":"5a9674844f1c1b05738b9f32","slug":"fire-in-cotton-factory-in-dehradun-vikasnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: रूई की फैक्ट्री में लगी आग, धुंए का गुब्बार देख दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: रूई की फैक्ट्री में लगी आग, धुंए का गुब्बार देख दहशत में आए लोग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
fire
बुधवार को विकासनगर में एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक रूई की फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दोपहर को अचानक फैक्ट्री से आग की लपटे निकलती देख वहां मौजूद कर्मचारी हैरान रह गए। इसके बाद जब देखा तो वहां पूरे गोदाम में आग लग चुकी थी। धुएं के गुब्बार को देखकर वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। इसने में ही वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया।
इसी बीच मौके पर मौजूद विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। लेकिन कर्मचारी वहां देरी से पहुंचे। इस पर उन्होंने पुलिस को भी जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
हालांकि अभी आग लगने का कारण समने नहीं आया है। लेकिन लोग इसका कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।