फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire in a school van in Dehradun, Uttarakhand

शार्ट सर्किट से स्कूल वैन में लगी आग, चालक की समझदारी से बाल-बाल बचे बच्चे

Mon, 02 Jul 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
fire in a school van in Dehradun, Uttarakhand
fire in school bus - फोटो : Demo photo

बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते वैन से बच्चों को उतार दिया।

विज्ञापन


चालक ने बच्चों के साथ ही अपनी भी जान बचाई। पांच बच्चों स्कूल छोड़ने के बाद वैन इन दोनों बच्चों को दूसरे स्कूल छोड़ने जा रही थी। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी, राजेश साह का कहना है कि वैन प्राइवेट नंबर की थी। इस संबंध में आज संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी ताकि इस वैन के साथ ही ऐसे अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

बताया जा रहा है कि हरि सिंह निवासी माजरी माफी अपनी वैन से बच्चों को स्कूल ले-जाने और लाने का काम करता है। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले तो वह हमेशा की तरह सोमवार को भी माजरी माफी इलाके के सात बच्चों को स्कूल के लिए लेेकर चला था। इनमें पांच बच्चे डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी स्कूल के थे, जबकि दो बच्चे आईआईपी स्कूल जाने वाले थे। उसने पहले पांच बच्चों को डीएवी स्कूल छोड़ा और बाकी दो बच्चों को लेकर आईआईपी स्कूल के लिए चल दिया।
विज्ञापन


जैसे ही वह डिफेंस कॉलोनी स्थित पुलिस चौकी से आगे निकला, वैन से धुआं निकलने लगा। हरि सिंह ने भांप लिया कि वैन में कहीं आग लगी है। इसके बाद तत्काल उसने दोनों बच्चों को वैन से बाहर निकाला। इसके बाद हरि सिंह और आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे वैन में लगी आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed