फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire caught in champawat dm office

चंपावत: DM कार्यालय में लगी आग, लाखों का सामान और दस्तावेज जलकर खाक

Mon, 25 Jun 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 25 Jun 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
Fire caught in champawat dm office
fire in dm office

डीएम कार्यालय में आग से लाखों का सामान और प्रचार सामग्री जल गई। आग से डीएम चैंबर और रिटायरिंग रूम में रखे दस्तावेज भी जल गए। जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल उन्होंने  एडीएम हेमंत कुमार वर्मा जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे जिलाधिकारी का चैंबर जल गया। रिटायरिंग रूम में भी आग से लाखों का सामान जल गया। आग से डीएम कार्यालय में रखे दो कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे और नियंत्रण यूनिट के साथ ही कार्यालय में रखी प्रचार सामग्री जल गई।
विज्ञापन


आग से लाखों के फर्नीचर, शीशे आदि को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि डीएम के चैंबर में कोई महत्वपूर्ण अभिलेख और फाइलें नहीं थीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वान, आपदा प्रबंधन विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार ने दी आग लगने की सूचना
सोमवार सुबह करीब 8.15 बजे जिला कार्यालय के चौकीदार राजेंद्र और कैंटीन चलाने वाले मुरलीधर ने डीएम कार्यालय से धुआं उठते देखा। उन्होंने आपदा प्रबंधन और स्वान केंद्र को इसकी सूचना दी।

मौके पर काम नहीं आए फायर हाइड्रेंट

Fire caught in champawat dm office
fire in dm office

अतिरिक्त कक्ष में बैठकर करेंगे कामकाज
डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने कहा कि आग से दो कंप्यूटर, फर्नीचर और मैट आदि जल गए हैं। कार्यालय कक्ष के ठीक होने तक उससे लगे अतिरिक्त कक्ष में बैठकर पूर्व की भांति कार्यालय के कार्यों का संपादन करेंगे और कोई भी कार्य प्रभावित नहीं होगा।

मौके पर काम नहीं आए फायर हाइड्रेंट
कलक्ट्रेट भवन में आग से बचाव के लिए स्मोक फायर सर्विस और फायर हाइड्रेंट मौजूद हैं। लेकिन, आग लगने के दौरान कोई भी सिस्टम काम नहीं आया। कलक्ट्रेट की दीवारों में जगह-जगह लगाए गए अग्निशमन यंत्र भी काम नहीं आए। कई कर्मचारियों को इन्हें चलाना ही नहीं आया।

आग में झुलसने से बचे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
चंपावत। कलक्ट्रेट में लगी आग को बुझाने के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय झुलसने से बच गए। जब पांडेय आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे तब वह फिसलकर आग में जा गिरे। पीछे खड़े जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने उन्हें तत्काल खींच लिया।

ऐसे होता है शॉर्ट सर्किट
चंपावत। भवनों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की यह कोई नई या पहली घटना नहीं है। बिजली कारोबारी पुष्कर राय बताते हैं कि शॉर्ट सर्किट के लिए न्यूट्रल और फेस के कटे तार प्रमुख कारण होते हैं। इसके अलावा, खराब उपकरण लाइन में लगाने पर तथा अत्यधिक भार बढ़ने पर शॉर्ट सर्किट हो जाता है। इसका एकमात्र उपाय है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने  की स्थिति में बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed