फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out in World Ayurveda Congress Expo venue kitchen corner Dehradun Parade Ground

Dehradun: आयुर्वेद एक्सपो आयोजन स्थल के पास रसोई कॉर्नर में लगी आग, तंबू और सामान जला, फायर ब्रिगेड पहुंची

Fri, 13 Dec 2024 02:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Dec 2024 02:01 PM IST
सार

राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एक्सपो में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां आयोजन स्थल के पास रसोई कॉर्नर में सिलिंडर में आग लग गई। 

विज्ञापन
Fire broke out in World Ayurveda Congress Expo venue kitchen corner Dehradun Parade Ground
आयोजन स्थल पर रसोई कॉर्नर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून परेड ग्राउंड में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। यहां आयोजन स्थल के पास रसोई कॉर्नर में आग लग गई। सिलिंडर में आग लगने से  तंबू और सामान जलकर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

उत्तराखंड में चार दिवसीय विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन हो रहा है, जिसमें देश दुनिया से छह हजार डेलीगेट्स भाग ले रहे हैं। पहले दिन 50 सत्रों में विशेषज्ञों ने शोध पत्र पेश कर आयुर्वेद चिकित्सा पर मंथन किया। सम्मेलन में 54 देशों के 350 से अधिक डेलीगेट्स पहुंचे है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: तिलक लगाकर पहुंची छात्रा, शिक्षिका ने किया क्लास से बाहर, हिंदू संगठनों का स्कूल में हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आयुर्वेद एक्सपो में देश भर से नामी आयुर्वेद फार्मा कंपनियों ने अपनी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। जहां पर आम लोग आयुर्वेद की जानकारी ले रहे हैं। आयुष मंत्रालय के सहयोग से पहली बार उत्तराखंड विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो की मेजबानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed