{"_id":"5c8907afbdec22140c42b10d","slug":"fire-broke-out-in-three-bikes-suspicious-condition-at-gopeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों में अचानक लगी आग, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों में अचानक लगी आग, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 13 Mar 2019 07:08 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों में अचानक लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग पर क्वीरालु गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों में आग लग गई। आग से तीन बाइक पूरी तरह जल गईं, जबकि एक बाइक को काफी क्षति पहुंची है। प्रभावित ग्रामीणों ने थाना चमोली में लिखित तहरीर देकर आगजनी की जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
चमोली थाने में यातायात पुलिस कर्मी क्वीरालु गांव निवासी हरीश के घर पर मंगलवार को बच्चे का मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। रात में हरीश ने घर पर कथा का आयोजन किया था। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की बाइक नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग के किनारे खड़ी की गई थीं।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े दस बजे अचानक कई बाइक में आग की लपटें निकलने लगीं। लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और अन्य वाहनों को वहां से हटा दिया गया, लेकिन तब तक क्वीरालु निवासी हुकम सिंह, हरीश नेगी तथा पवन रावत, सैकोट, चमोली गांव निवासी की बाइक जल चुकी थी।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह फरस्वाण, गांव सेम-डुंगरा, चमोली की बाइक को भी नुकसान पहुंचा है। चमोली कोतवाली थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।