फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out in Suvidha store located in Patel Nagar Dehradun, long jam on the road

Dehradun: स्टोर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, जान बचाने के लिए भागे लोग, सड़क पर लगा लंबा जाम

Sun, 13 Mar 2022 03:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Mar 2022 03:34 PM IST
सार

बाजार के पास ही एक स्टोर की चौथी मंजिल पर आग लग गई। इस कारण मची अफरा-तफरी से सड़क पर भी लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Fire broke out in Suvidha store located in Patel Nagar Dehradun, long jam on the road
स्टोर में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

रविवार सुबह देहरादून के पटेलनगर स्थित सुविधा स्टोर में अचानकर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की पांच टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया गया है। हालांकि घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्टोर की चौथी मंजिल पर आग लगते ही थोड़ी देर आग की लपटें फैलती चली गई।

विज्ञापन


स्टोर में स्टाफ अपने काम पर लगा हुआ था, कि तभी अचानक ऊपरी मंजिलों से धुआं निकलने लगा। स्टाफ ने सभी को सूचित किया और तुरंत बाहर निकल गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग की लपटें ज्यादा तेज होने से पहले ही दमकल की टीम ने काबू पा लिया। वरना स्टोर के पास के मकान भी चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: इस साल भी नहीं हो पाएंगे राष्ट्रीय खेल, सिस्टम की खेलों पर सुस्ती भारी,आधी अधूरी रह गई तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कारण पूरे लालपुल के पास लंबा जाम लग गया। सीएसओ राजेंद्र खाती ने बताया कि आग किस वजह से लगी है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची पांच टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed