{"_id":"5df344d18ebc3e87e0219ace","slug":"fire-broke-out-in-plastic-factory-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: प्लास्टिक फैक्टरी में धधकी आग, लाखों की मशीने जलकर हुईं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: प्लास्टिक फैक्टरी में धधकी आग, लाखों की मशीने जलकर हुईं राख
Sat, 14 Dec 2019 09:53 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 14 Dec 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तराखंड के रुद्रपुर में शुक्रवार सुबह मलसी गांव में हादसा हो गया। अचानक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने से वहां अफता-तफरी मच गई।
विज्ञापन
गनीमत रही कि उस वक्त फैक्ट्री में कर्मचारी नहीं थे, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। हालांकि आग भड़कने से फैक्ट्री में रखी लाखों की मशीने जलकर राख हो गई। वहीं फैक्ट्री की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
आग भड़कते ही लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन