{"_id":"5d5022908ebc3e6cca5d9f29","slug":"fire-broke-out-in-grocer-shop-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: पलटन बाजार में पंसारी की दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: पलटन बाजार में पंसारी की दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Sun, 11 Aug 2019 07:43 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 11 Aug 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पलटन बाजार स्थित एक पंसारी की दुकान में रविवार दोपहर आग लग गई। भीड़-भाड़ वाले इलाके में आग देख बाजार में अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पलटन बाजार स्थित पंसारी मयंक मित्तल की दुकान से लोगों ने रविवार दोपहर धुआं निकलता देखा। किसी ने इसकी सूचना शहर कोतवाली में दी। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन और रविवार होने के कारण बाजार में काफी भीड़ थी। आननफानन पुलिस ने फायर सर्विस वाहन के लिए सड़क खाली कराई। इसी बीचे फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और क्षेत्र की बिजली काटकर दुकान का शटर खुलवाया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। इसी बीच दुकान मालिक मयंक मित्तल निवासी लक्ष्मण चौक मौके पर पहुंचे। बताया गया कि दुकान का कुछ सामान जल गया है।
विज्ञापन