{"_id":"6664ebbcf268d455cd0721f4","slug":"fire-broke-out-in-a-heap-of-lemongrass-extinguished-in-four-hours-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-430831-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लेमनग्रास के ढेर में लगी आग, चार घंटे में बुझाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लेमनग्रास के ढेर में लगी आग, चार घंटे में बुझाई गई
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला स्थित एरोमैटिक प्लांट में सूखी लेमनग्रास के ढेर में आग लग गई। सूचना पर दो दमकल मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अग्निशमन केंद्र सेलाकुई को दोपहर करीब 12.38 मिनट पर लेमनग्रास के सूखे ढेर मे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाना शुरू किया। लेमनग्रास में काफी तेल था। ऐसे में आग पर काबू पाने में दिक्कत आ रही थी। अग्निशमन विभाग ने एक जेसीबी मंगवाई। उससे आग बुझाते हुए लेमनग्रास को लगातार पलटना शुरू किया। धीरे-धीरे आग बुझने लगी। अग्निशमनकर्मी रविंद्र बिष्ट ने बताया कि करीब 4.48 पर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। बताया कि इस दौरान दो दमकल वाहनों को नौ बार रिफिल करना पड़ा। टीम में सोबरन राणा, अजब सिंह, विपिन, लोकेश, अनुज, नितिन, मीनाक्षी, अल्का और ज्योति शामिल रहे।