फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out at two places in the forest of Langha range

Dehradun News: लांघा रेंज के जंगल में दो जगह भड़की आग

Thu, 25 Apr 2024 06:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at two places in the forest of Langha range
तापमान बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में तेजी आई है। बुधवार की सुबह कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग अंतर्गत लांघा रेंज के जंगल धधक उठे। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वनकर्मियों के प्रयास से आरक्षित क्षेत्र में किया गया पौधरोपण बच गया। आग से वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे ढलानी गांव के निकट स्थित मंसा देवी मंदिर से करीब 50 मीटर दूर आग भड़क गई। आग कुछ ही देर में संरक्षित क्षेत्र बटोली कंपार्टमेंट नंबर-4 के जंगल में फैल गई। यहां चीड़ का जंगल है। धुआं दूर से दिखाई दे रहा था। आसपास में धुएं का गुबार फैल गया। ढलानी गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुनील रौछेला ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

इस बीच भद्रराज मंदिर के नीचे भी दूसरी जगह आग भड़क गई। दो तरफ से लगी आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। रेंज अधिकारी जितेंद्र गुसांई ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेज दी गई थी। शाम चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। एहतियात के तौर पर वनकर्मी मौके पर मौजूद हैं। कई बार आग फिर से भड़कने की आशंका रहती है। आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed