फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out at 16 places in 12 hours so far 206 hectares of forest burnt this season

देहरादून: 12 घंटे में 16 स्थानों पर लगी आग, इस सीजन अब तक 206 हेक्टेयर जंगल जला

Fri, 01 Apr 2022 10:32 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 10:32 PM IST
सार

बढ़ती गर्मी के साथ वनों के धधकने का सिलसिला भी तेज हो गया है। शुक्रवार को 12 घंटे में 16 स्थानों पर जंगल में आग लगी।

विज्ञापन
Fire broke out at 16 places in 12 hours so far 206 hectares of forest burnt this season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ वनों के धधकने का सिलसिला भी तेज हो गया है। शुक्रवार को प्रदेशभर में 12 घंटे में 16 स्थानों पर जंगल में आग लगी। वनों में आग की यह घटनाएं गढ़वाल में आठ और कुमाऊं में सात स्थानों पर एक घटना राष्ट्रीय उद्यान में घटित हुईं। 12 घंटे में करीब 25 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को गढ़वाल में आरक्षित वन क्षेत्र में आग की सात और सिविल वन क्षेत्र में एक जगह आग लगी। इसी तरह से कुमाऊं में आरक्षित वन क्षेत्र में पांच घटनाएं और सिविल वन क्षेत्र में दो घटनाएं घटित हुईं। जबकि आग लगने की एक घटना राष्ट्रीय वन्य जीव क्षेत्र में हुई। 
विज्ञापन


जंगलों में आग लगने की 16 घटनाओं में 24.29 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि 65 हजार 870 रुपये क्षति का आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस फायर सीजन में वनाग्नि की अब तक 154 घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि 206 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed