{"_id":"618048006da6ec337e400934","slug":"fire-brigade-vehicles-will-be-stationed-at-eight-places-in-the-city-dehradun-news-drn3950792171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आठ जगह तैनात रहेंगी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आठ जगह तैनात रहेंगी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। दिवाली की रात में अग्निकांडों पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड ने भी तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए फायर ब्रिगेड के वाटर टेंडर (आग बुझाने वाले वाहन) आठ जगहों पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा ओएनजीसी, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री और एफआरआई की यूनिट को भी अलर्ट किया गया था। इनके वाहन भी पुलिस के साथ तैनात रहेंगे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरएस खाती ने बताया कि अग्निकांडों पर काबू पाने के लिए सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को भी तैनात किया जाएगा। कुछ गाड़ियों को गांधी रोड स्थित स्टेशन पर रिजर्व में रखा जाएगा। बाकी भीड़भाड़ या संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेंगी। हाइड्रोलिक मशीन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि ऊंची बिल्डिंगों में आग लगने पर काबू पाया जा सके। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और संकरी गलियों के लिए बाइक वाटर टेंडरों को तैनात किया जाएगा।
शहर में दिलाराम बाजार, घंटाघर, प्रेमनगर, धर्मपुर, कोतवाली, सहस्रधारा क्रासिंग, सहारनपुर चौक और पीपल मंडी में वाहन खड़े किए जाएंगे। यह ऐसे प्वाइंट हैं जहां से आसपास के इलाकों में एकदम मूवमेंट किया जा सकता है। यही नहीं वाटर टेंडरों में पानी भरने के लिए जल संस्थान के ट्यूबवेलों की मदद ली जाएगी। इसके अलावा ऋषिकेश, विकासनगर, सेलाकुई और मसूरी के फायर स्टेशनों को भी निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्रों में संवेदेशनशील इलाकों में वाहनों को तैनात करें।