{"_id":"6a0575e6ca1ba86dd802af98","slug":"fire-breaks-out-at-a-salon-near-chandrabani-chowk-dehradun-chaos-ensues-in-area-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: चंद्रबनी के पास सैलून में लगी आग, इलाके में अफरातफरी, फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: चंद्रबनी के पास सैलून में लगी आग, इलाके में अफरातफरी, फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Thu, 14 May 2026 12:54 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 14 May 2026 12:54 PM IST
सार
चंद्रबनी चौक के पास एक सैलून में अचानक आग लग गई। फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया।
विज्ञापन
सैलून में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चंद्रबनी चौक के पास एक सैलून में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से फायर स्टेशन देहरादून को चंद्रबनी चौक के पास एक सैलून में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि आग बिग मास्टर हेयर एंड ब्यूटी सैलून में लगी थी और तेजी से फैल रही थी।
विज्ञापन
फायर कर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक होजरील और एक डिलीवरी होज पाइप की मदद से आग को चारों ओर से घेरकर बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया और आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन
मौके पर गैल फायर सर्विस की टीम भी मौजूद रही और राहत कार्य में सहयोग किया। अग्निकांड में सैलून के भीतर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।