फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR will be lodged against those who indulge in begging

भिक्षावृत्ति करने व कराने वालों पर होगी प्राथमिकी दर्ज

Tue, 05 Jul 2022 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against those who indulge in begging
डीएम डॉ. आर. राजेश कुमार ने भिक्षावृत्ति करने और कराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से आमजन को भिक्षा न देने के प्रति जागरूक करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। डीएम ने टास्क फोर्स समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनपद में भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि शहर में भिक्षावृत्ति करने और कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। खासकर जो महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर भिक्षावृत्ति कर रही हैं, उन पर विशेष नजर रखते हुए कार्रवाई करने और बच्चों को चाइल्ड केयर होम में रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने समिति के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में भिक्षावृत्ति के मुख्य स्थलों को चिह्नित करते हुए नियमित रूप से प्रभावी कार्रवाई की जाए। अन्य राज्यों के जो लोग भिक्षावृत्ति करते हुए पाए जाते हैं, उनका पूरा पता लेकर उनके मूल राज्य व जनपद में भेजे जाने की व्यवस्था बनाएं। बार-बार भिक्षावृत्ति करते पकड़े जाने वालों पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार, सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति और बालश्रम की शिकायत पर नियमित छापे मारने के अभियान चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने आमजन से अपील की है कि सड़क, चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों के बाहर भिक्षावृत्ति करने वालों को भिक्षा न दें। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएस रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, श्रम विभाग से केके गुप्ता, एससी आर्य, मैक संस्था के अध्यक्ष जहांगीर आलम, सहायक श्रम आयुक्त रितिक शर्मा, बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य समन्वयक सुरेश उनियाल, चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्रीय समन्वयक दीपिका पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed