फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR lodged against obscene act

Dehradun News: अश्लील हरकत करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Jan 2026 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against obscene act
करनपुर चौकी क्षेत्र के ओल्ड डालनवाला इलाके में एक युवती के सामने अश्लील हरकत करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष संतोष कुंवर के मुताबिक घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक सड़क पर चल रही युवती के सामने अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार युवती यहां रहकर इंटर्नशिप कर रही है। वह रात के समय घर वापस आ रही थी, इस दौरान एक युवक उसके सामने ही अश्लील हरकत करने लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed