फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR lodged against nine after 23 days

Dehradun News: आम के 12 हरे पेड़ की कटान के मामले में 23 दिन बाद नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 09 Feb 2026 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against nine after 23 days
सेलाकुई थाना क्षेत्र के रामपुर भाऊवाला में बगीचे में आम के 12 हरे पेड़ों की कटान के मामले में 23 दिन बाद पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी उद्यान सचल दल सहसपुर ने 16 जनवरी को थाने में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया प्रभारी उद्यान सचल दल सहसपुर नूतन राणा ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि रामपुर भाऊवाला में गढ़वाली बस्ती में आम के 12 पेड़ों का अवैध रूप से कटान किया गया हैं। भूमि कंडा निवासी भगवान सिंह बिष्ट, झाझरा निवासी मंजू थपलियाल, माहेश्वरी बिष्ट, भाऊवाला निवासी पुरुषोत्तम दत्त सकलानी, मलेणी निवासी दलवीर सिंह नेगी, रामपुर भाऊवाला निवासी भगवत प्रसाद, जगदीश प्रसाद, गिरीश प्रसाद और सतीश प्रसाद के नाम दर्ज हैं। उन्होंने इन सभी के खिलाफ पेड़ों की अवैध कटान पर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। घटना की जांच के बाद सभी नौ आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed