फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fine for the forest fire 

अब जंगल में किया ये काम तो भरना पड़ेगा 51 हजार जुर्माना

Thu, 06 Apr 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर Updated Thu, 06 Apr 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Fine for the forest fire 

ट‌िहरी गढ़वाल के कीर्त‌िनगर में म‌ह‌िलाओं ने एक न‌िर्णय ल‌िया है। ज‌िससे अगर आपने जंगल में अब ये काम क‌िया तो आपको 51 हजार रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन


विकास खंड के अंतर्गत धारपंयाकोटी की महिलाओं ने गांव की सीमा में जंगल में आग लगाने पर पकड़े जाने वाले व्यक्ति से 51 हजार रुपये जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया है। इसके अलावा धार्मिक, वैवाहिक व अन्य सामाजिक कार्यों में शराब परोसने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। 
विज्ञापन


कहा कि इसके बावजूद कोई शराब परोसेगा, तो संबंधित को 21 हजार अर्थदंड देना पड़ेगा। धारपंयाकोटी गांव में महिला मंगल दल अध्यक्ष नंदा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जंगलों को आग से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन चलाने का संकल्प

Fine for the forest fire 

इसके लिए महिलाएं रात-दिन अपने दैनिक जीवन के कार्यों के साथ वनों में हो रही गतिविधियों पर नजर रखेंगी।  महिलाओं ने तय किया कि अगर कोई आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उस पर 51 रुपये अर्थदंड लगाया जाएगा। 

महिलाओं ने कुलदेवता के पर्यावरण और सामाजिक कार्यों में शराब के विरोध में आंदोलन चलाने का संकल्प भी लिया। इस संबंध में तहसील प्रशासन को बैठक का कार्यवृत्त भेजते हुए सहयोग की अपील की गई।

बैठक में सोना देवी, कौशल्या देवी, कमला देवी, गायत्री देवी, पूजा देवी, राधा देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, विमला देवी, उर्मिला देवी, चैता देवी व ममता आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed