अब जंगल में किया ये काम तो भरना पड़ेगा 51 हजार जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर में महिलाओं ने एक निर्णय लिया है। जिससे अगर आपने जंगल में अब ये काम किया तो आपको 51 हजार रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।
विकास खंड के अंतर्गत धारपंयाकोटी की महिलाओं ने गांव की सीमा में जंगल में आग लगाने पर पकड़े जाने वाले व्यक्ति से 51 हजार रुपये जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया है। इसके अलावा धार्मिक, वैवाहिक व अन्य सामाजिक कार्यों में शराब परोसने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है।
कहा कि इसके बावजूद कोई शराब परोसेगा, तो संबंधित को 21 हजार अर्थदंड देना पड़ेगा। धारपंयाकोटी गांव में महिला मंगल दल अध्यक्ष नंदा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जंगलों को आग से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही गई।
आंदोलन चलाने का संकल्प
इसके लिए महिलाएं रात-दिन अपने दैनिक जीवन के कार्यों के साथ वनों में हो रही गतिविधियों पर नजर रखेंगी। महिलाओं ने तय किया कि अगर कोई आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उस पर 51 रुपये अर्थदंड लगाया जाएगा।
महिलाओं ने कुलदेवता के पर्यावरण और सामाजिक कार्यों में शराब के विरोध में आंदोलन चलाने का संकल्प भी लिया। इस संबंध में तहसील प्रशासन को बैठक का कार्यवृत्त भेजते हुए सहयोग की अपील की गई।
बैठक में सोना देवी, कौशल्या देवी, कमला देवी, गायत्री देवी, पूजा देवी, राधा देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, विमला देवी, उर्मिला देवी, चैता देवी व ममता आदि मौजूद थीं।