खुद का कारोबार शुरू करना है तो अब पैसे की टेंशन न लें, यहां मिलेगी बड़ी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की दिक्कत आ रही है तो बिल्कुल भी टेंशन न लें। यहां अप्लाई करेंगे तो आपको बड़ी मदद मिल सकेगी। गोपेश्वर में नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) के सहयोग से संचालित हो रहे लघु उद्योग और विकास कार्यों का नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक डा. सुनील पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि महिलाएं और युवा स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकते हैं। स्वरोजगार के लिए नाबार्ड उनको वित्तीय मदद करेगा। सहायक महाप्रबंधक ने श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति द्वारा घिंघराण, पटियालधार और गोपेश्वर में संचालित हो रहे लघु उद्योगों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि नाबार्ड कई योजनाओं के लिए वित्तीय मदद करता है। चमोली जिले में मौजूदा समय में नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से करीब दो सौ करोड़ रुपये के कार्य संचालित हो रहे हैं।
नाबार्ड द्वारा जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिला समूहों का गठन के साथ ही बाढ़ सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें, झूला पुल और सिंचाई नहरों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं से उद्योगों से हो रहे फायदे के बारे में पूछा। इस दौरान नाबार्ड के डीडीएम अभिषेक कापरी और नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित भी मौजूद थे।